फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: snowfall in Lahaul, North Portal of Atal Tunnel, cold wave increased

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में छाया कोहरा, ठंड बढ़ी

Sat, 11 Jan 2025 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। 
जबकि कुल्लू व शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: snowfall in Lahaul, North Portal of Atal Tunnel, cold wave increased
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बिगड़ा है। लाहौल सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई, मैदानों में कोहरा छाया रहा, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय बूंदाबांदी हुई। इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रोें में शनिवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। रविवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  ऊना में शनिवार को ट्रेनें ढाई से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। अधिकांश मैदानी जिलों में सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। शाम को चार बजे फिर कोहरा छा गया। 

विज्ञापन

 

दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 13 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।  16 व 17 जनवरी को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट
वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 12 से 15 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।  इन क्षेत्रों में शनिवार को भी शीतलहर चली।  कड़कड़ाती ठंड की वजह से सुबह लोग घरों में दुबके रहे। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 1.6, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.5, ऊना 4.4, नाहन 7.9, पालमपुर 2.0, मनाली -0.9, कांगड़ा 5.4, मंडी 5.2, बिलासपुर 7.9, हमीरपुर 6.2, डलहाैजी 4.0, कुफरी 4.8, कुकुमसेरी -4.9, नारकंडा 3.1, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 3.0, धाैलाकुआं 6.9, समदो -5.9, कसाैली 5.4, सराहन 3.2, ताबो -10.2 व बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वर्षा शालिका में मिला बुजुर्ग का शव, ठंड से माैत की आशंका
ऊना जिले के पुलिस थाना मोईन के अंतर्गत बाबा श्री माई दास सदन के पास बनी वर्षा शालिका में एक बेसहारा व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कई दिनों से वर्षा शालिका में रहता था। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा है। मोईन थाने के एसएचओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार ये बुजर्ग बाबा काफी दिनों से चिंतपूर्णी में रह रहा है और दिन के समय पैसे मांगता था जबकि रात को वर्षाशालिका में ही सो जाता था। जब शनिवार को सुबह देखा तो बुजुर्ग वर्षाशालिका में मृत पाया गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आधे से देरी से ऊना पहुंचीं ट्रेनें
लाहौल की ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। शाम तक फाहों से कुल्लू से लेकर लाहौल घाटी तक कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला व जलोड़ी दर्रा मेंं फाहे गिरने से तापमान में कमी आई है। जलोड़ी दर्रा बसों की आवाजाही के लिए अभी बंद है। ऊना में शनिवार को ट्रेन नंबर 19307 तीन घंटे और दिल्ली एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से ऊना स्टेशन पहुंची। ठंड के बीच प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। 

आठ डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा
प्रदेश में शनिवार को बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 17.2, बिलासपुर में 15.0, कांगड़ा में 14.5, मंडी-नाहन में 14.0, हमीरपुर में 13.7, धर्मशाला में 12.6, शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में कोहरा पड़ने और अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने से तापमान में कमी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed