Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, शिमला-कुल्लू में हल्की बारिश, पांच जिलों में चली लू
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही गुरुवार को चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला और कुल्लू में हल्की बारिश हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही गुरुवार को चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला और कुल्लू में हल्की बारिश हुई। पांच जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर में लू चली। वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक कमी दर्ज हुई। छह क्षेत्रों में पारा अभी भी 40 डिग्री से पार चल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। एक जून के लिए पूरे प्रदेश में बारिश, अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 5 जून तथा मध्य क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 2 जून तक बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
लाहौल की ऊंची चोटियों में बुधवार रात को बर्फबारी हुई। इससे मनाली-लेह मार्ग के साथ शिंकुला दर्रा पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कुल्लू में वीरवार शाम करीब 4:00 बजे गरज के साथ हल्की बारिश हुई। बीच में अंधड़ भी चला। मौसम में आए इस बदलाव से घाटी के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। राजधानी शिमला में वीरवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे शहर में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद फिर शहर में मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बीते दो दिनों के मुकाबले गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना कम है।

मैदानी जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गर्मी में कमी आएगी। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। जबकि, ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है। उधर, बुधवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 35.0, देहरा गोपीपुर में 26.0, नेरी में 32.3, बरठीं में 24.9, धौलाकुआं में 26.4, कसौली में 23.6, चंबा में 20.3, हमीरपुर में 25.2, बिलासपुर में 28.8, मंडी में 22.3, कांगड़ा में 26.0, मनाली में 18.5, सोलन में 21.6, नाहन में 25.1, ऊना में 24.8, धर्मशाला में 24.4, सुंदरनगर में 22.1, शिमला में 18.4, कल्पा में 11.0 और केलांग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 45.6
ऊना 43.8
धाैलाकुआं 42.6
हमीरपुर 41.5
बरठीं 40.5
बिलासपुर 41.9
मंडी 39.6
सुंदरनगर 40.2
कांगड़ा 39.6
नाहन 39.6
भुंतर 35.0
शिमला 29.9
सोलन 37.5
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.