{"_id":"59bd172f4f1c1b25688b4e00","slug":"himachal-weather-shimla-chances-of-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। उधर, राजधानी शिमला के मौसम में एकाएक बदलाव आ गया।
विज्ञापन
बीते तीन दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद शनिवार को शहर में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चली। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने अभी भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। ऊना में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 25.8, धर्मशाला में 26.8, सोलन में 28.6, कांगड़ा में 31.0, नाहन में 30.4, चंबा में 31.6, डलहौजी में 22.2, सुंदरनगर में 31.9, भुंतर में 32.8, कल्पा में 22.4, बिलासपुर में 32.9, हमीरपुर में 29.8 और मंडी में 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन