फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Residential areas of Kinnaur and Lahaul Spiti are covered in snow, cold intensifies; video

Himachal Weather: किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के रिहायशी इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, ठंड बढ़ी, देखें वीडियो

Wed, 05 Nov 2025 10:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रिकांगपिओ(किन्नौर)/कोकसर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रिकांगपिओ(किन्नौर)/कोकसर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Nov 2025 10:15 AM IST
सार

 किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Residential areas of Kinnaur and Lahaul Spiti are covered in snow, cold intensifies; video
छितकुल में हुआ ताजा हिमपात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। धाैलाधार सहित चंबा की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर के ऊपरी इलाके बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थाल छितकुल गांव में ढाई से तीन इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पूरी घाटी चांदी की तरह चमक उठी है। छितकुल में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी की वजह से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और निचले क्षेत्र रामपुर में भी ठंड बढ़ गई है। रामपुर में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। शिमला में धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन

बर्फबारी से मनाली-लेह के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद
 जनजातीय जिले लाहाैल-स्पीति में बुधवार सुबह से घाटी में रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद हो गया है। वहीं मनाली से अटल टनल व कोकसर बहाल है। रोहतांग व कुंजम दर्रा में 15-15 और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हल्की बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, चंबा और कुल्लू जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व बिलासुपर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 6 से 11 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान कोठी में 7.0, सांगला 6.2, ब्राह्मणी 4.2, कल्पा 3.6, नंगल बांध 2.5, श्रीनयना देवी 2.4, मनाली 2.0, ओलिंडा 1.8, काहू 1.7 व ऊना में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ताजा बारिश-बर्फबारी से पारा और गिर गया है। शिमला में भी रातें और ठंडी होने लगी हैं। 

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 12.7, भुंतर 11.3, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.8, ऊना 15.5, नाहन 12.6, केलांग -0.4, पालमपुर 10.0, सोलन 11.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 13.6, मंडी 13.3, हमीरपुर 14.1, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -1.8, नारकंडा 5.4, भरमाैर 7.9, रिकांगपिओ 7.0, सराहन 10.0, ताबो -2.2 व बजाैरा में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

 अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 31.2
हमीरपुर 29.8
कांगड़ा 28.1
नाहन 27.7
मंडी 27.7
सोलन 25.5
धर्मशाला 24.0
शिमला 20.4
मनाली 19.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed