फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report yellow alert on 7th april in give districts of state

हिमचालः पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 05 Apr 2020 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Apr 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report  yellow alert on 7th april in give districts of state
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नौ अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। सात और नौ अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम खराब रहने और बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में सात अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रविवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी शिमला में मौसम शुष्क रहा। 
विज्ञापन


राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 8.6, सुंदरनगर 9.3, भूंतर 7.3, कल्पा 2.2, धर्मशाला 10.4, ऊना 12.6, नाहन 14.5, केलांग -3.1, पालमपुर 10.0, सोलन 8.4, मनाली 3.8, कांगड़ा 12.4, मंडी 10.5, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 14.7, चंबा 9.9, डलहौजी 8.7 और कुफरी 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान- शिमला 19.2, सुंदरनगर 26.8, भूंतर 26.7, कल्पा 16.2, धर्मशाला 18.8, ऊना 32.0, नाहन 26.8, सोलन 25.2, कांगड़ा 28.3, बिलासपुर 28.0, हमीरपुर 27.7, चंबा 26.3, डलहौजी 13.7 और केलांग 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed