हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, 11 से मौसम साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में मौसम रोजाना कई रंग दिखा रहा है। मंगलवार रात को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां ताजा बर्फबारी हुई वहीं बुधवार सुबह शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर को प्रदेश भर में धूप खिली रही। मंगलवार रात को कुल्लू-किन्नौर, लाहौल और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 अप्रैल से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार रात को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा।
ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब की फ्लावरिंग पर संकट छा गया है। इससे पहले मार्च में भी लगातार पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने से प्लम की करीब 60 से 70 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। जिला कुल्लू में 95 प्रतिशत लोग बागवानी से जुड़े हैं। मौसम की बेरुखी ने हजारों बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है।
रोहतांग और इसके आसपास बर्फबारी होने से बीआरओ का रोहतांग बहाली का कार्य दोबारा रुक गया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक दर्रा के बहाल होने के अभियान को झटका लगा है। उधर, राजधानी शिमला में बुधवार सुबह गर्जन के साथ बादल बरसे। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।