फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report snowfall in lahaul and manali himachal pradesh

लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी, तीन अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Sun, 28 Jul 2019 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report snowfall in lahaul and manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जुलाई में लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। बीती रात को फिर से मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे लाहौल में पारा लुढ़क गया है। प्रदेश भर में तीन अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश और गर्जन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


मैदानी, मध्यम ऊंचाई और पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। राजधानी शिमला में शनिवार की रात को जमकर बारिश हुई और दिन भर बादल छाये रहे। रविवार को कुल्लू घाटी में मौसम साफ रहा। वहीं बारिश के चलते बंद पड़ी एक दर्जन सड़कों में भी यातायात सुविधा सुचारू हो गई है। कुछेक सड़कों के डंगा गिरने से लोनिवि ने कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

चंबा जिला में सुबह के समय लाहडू-ककीरा मार्ग बेरिया गला के पास भारी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ। मार्ग पर ल्हासा आने से सूरत में लाहडू और ककीरा की ओर से आने वाले वाहनों की देखते ही देखते लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 17.0, सुंदरनगर 22.4, भूंतर 19.5, कल्पा 13.2, धर्मशाला 17.8, ऊना 23.0, नाहन 17.3, केलांग 12.0, पालमपुर 19.5, सोलन 20.4, मनाली 14.8, कांगड़ा 22.1, मंडी 22.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.2, चंबा 20.2, चंबा 20.0 डलहौजी 15.0 और कुफरी 13.8 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

अधिकतम तापमान शिमला 21.8, सुंदरनगर 30.5, भूंतर 32.4, कल्पा 23.2, धर्मशाला 23.6, ऊना 34.0, केलांग 22.2, सोलन 26.5, कांगड़ा 30.8, बिलासपुर 30.6, हमीरपुर 30.4 और चंबा 28.9 में डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed