फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report: rainfall prediction for two days

हिमाचल में दो दिन बारिश, नौ जून से खिलेगी धूप

Sat, 06 Jun 2020 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: rainfall prediction for two days
ऊना में झमाझम बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में कई दिनों बाद शनिवार को बादल झमाझम बरसे। गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम बदलने से बड़ी राहत मिली। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, मनाली और डलहौजी में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सूबे के अधिकतम तापमान में आठ से नौ डिग्री की कमी दर्ज हुई। शिमला में बीते तीन दिनों से दोपहर बाद हो रही बारिश से शनिवार को राहत मिली। शहर में दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। नौ जून से पूरे प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


ऊना जिले में बीते 24 घंटे में 64.7 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार रात को 53.3 और शनिवार दिन में 11.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले में सुबह से लगातार पांच घंटे झमाझम बारिश हुई। जिला का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना में कुछ दिन पहले तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। बारिश से मक्की और सब्जियों की फसल को संजीवनी मिली है। शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। बीते कुछ दिनों से शहर में बढ़ी ठंडक से लोगों को धूप खिलने से राहत मिली। शनिवार को नाहन में अधिकतम तापमान 29.5, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.2, चंबा-सोलन में 28.0, सुंदरनगर में 28.2, मंडी में 27.3, कांगड़ा में 25.6, धर्मशाला में 25.4, ऊना-भुंतर में 24.6, शिमला में 23.3, मनाली में 21.8, कल्पा में 19.7, केलांग में 15.2 और कुफरी में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed