फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather report: rain snowfall and hail storm warning for three days

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 11 Mar 2020 07:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report: rain snowfall and hail storm warning for three days
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही तीन दिन तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी हुई है। मौमम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 के लिए यलो और 12-13 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में15 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान कम होने से प्रदेश भर में शीतलहर बढ़ने की संभावना है। वहीं मंगलवार को रंगों के त्योहार होली के दिन मौसम अधिकतर भागों में साफ रहा। 

विज्ञापन


इन जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार से सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, 12 मार्च को धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान बारिश होने की अधिक संभावना है। मौसम की बेरुखी के चलते क्रिकेट प्रेमियों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

विभिन्न शहरों का तापमान

Himachal weather report: rain snowfall and hail storm warning for three days

वहीं,  ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर-भुंतर 24.2, हमीरपुर 24.1, बिलासपुर 9.5, कांगड़ा 23.6, सोलन 22.5, चंबा 22.4, नाहन 21.2, धर्मशाला 18.2, शिमला 17.4, कल्पा 13.2, डलहौजी 10.3 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                -5.2
मनाली                1.0
कल्पा                -0.5
कुफरी                4.8
शिमला                5.7

रोहतांग बहाली के अभियान को लग सकता है ब्रेक

Himachal weather report: rain snowfall and hail storm warning for three days

मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी से सीमा सड़क संगठन के रोहतांग दर्रा की बहाली के अभियान को ब्रेक लग सकता है। बीआरओ ने रोहतांग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया है, लेकिन यदि फिर से बर्फबारी हुई तो अभियान को ब्रेक लग सकता है। इसी तरह हाईवे-305 से भी बर्फ हटाने का काम बाधित हो सकता है।  बीते दिन आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे से बर्फ को हटाकर जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने वाले लोगों की बड़ी राहत दी है। अब लोगों को 10  के बजाए चार किलोमीटर तक पैदल बर्फ में सफर करना पड़ेगा।

हालांकि आखिरी में बीआरओ ने रोहतांग और बारालाचा पास के लिए एक साथ राहलाफाल और दारचा से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू की थी। एक सप्ताह बाद 94 आरसीसी ने गुफा होटल से कोकसर की ओर से रोहतांग की चढ़ाई शुरू कर दी थी। 70 आरसीसी की टीम ने मनाली से 33 किलोमीटर दूर ब्यासनाला तक बर्फ को हटा दिया था। जबकि कोकसर से 94 आरसीसी की टीम सात किलोमीटर आगे बाईपास के करीब पहुंच गई थी। चार दिन पहले रोहतांग और बारालाचा में जमकर बर्फबारी होने से बीआरओ की टीमों को झटका लगा और फिर से नए सिरे से बर्फ हटानी पड़ी। दो दिन से बीआरओ ने करीब दस किलोमीटर से बर्फ को हटा दिया है। अब फिर से दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed