{"_id":"5f2e554d8ebc3e61e34d628c","slug":"himachal-weather-report-rain-in-many-parts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा
Sat, 08 Aug 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ब्यास नदी के साथ सहायक नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दर्जनभर सड़कों पर कई घंटों तक आजावाही प्रभावित रहने के लोगों को परेशान होना पड़ा है। मौसम विभाग ने जिले में अभी और बारिश होने का अलर्ट किया है। येलो अलर्ट को देखते हुुए प्रशासन भी सतर्र्क हो गया है।
विज्ञापन
रोहतांग के साथ ऊंची पहाडिय़ों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। उल्लेखनीय है कि लगातार बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। घाटी में इन दिनों सेब का तुड़ान हो रहा है। सेब का बेहतर साइज व रंग न होने से बागवानों को चिंता सता रही है। ऐसे में बारिश सेब का साइज बढ़ाने में कारगर साबित होगी। वहीं, किसानों के लिए भी बारिश राहत बनकर बरसी है। बारिश से टमाटर, मक्की, राजमा आदि फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन