फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 31 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में तीन अप्रैल तक धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.9, ऊना 30.8, हमीरपुर 30.2, कांगड़ा 29.9, बिलासपुर 29.8, सुंदरनगर 29.2, भुंतर 28.8, चंबा 28.3, सोलन 27.0, नाहन 26.6, धर्मशाला 21.6, कल्पा 17.6, डलहौजी 17.5 और केलांग में 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग का न्यूनतम तापमान भी इस साल में पहली बार माइनस से बाहर आ गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
इसके अलावा कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 13.1, ऊना 12.8, हमीरपुर 12.7, बिलासपुर 12.4, मंडी 12.6, नाहन 12.3, धर्मशाला 11.6, सुंदरनगर 10.6, चंबा 10.3, डलहौजी 10.0, सोलन 9.7, भुंतर 8.4, कुफरी 8.9, मनाली 4.6 और कल्पा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।