फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather report: mist in the plains, sunshine in hilly areas

हिमाचल: मैदानी जिलों में छाई धुंध, पहाड़ी क्षेत्रों में खिली धूप, इतने दिन साफ रहेगा मौसम

Mon, 14 Dec 2020 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report: mist in the plains, sunshine in hilly areas
तापमान में गिरावट से जमा चिनाव का पानी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मैदानी जिलों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन दोपहर तक धुंध छाई रही। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के कई क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। पहाड़ी जिलों में दिन भर धूप खिली रही। 20 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है।

विज्ञापन

सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, हमीरपुर में 20.7, सोलन में 20.5, सुंदरनगर में 19.1, नाहन-मंडी में 18.4, कांगड़ा में 16.9, चंबा में 16.8, शिमला में 14.9, धर्मशाला में 11.8, मनाली में 11.6, कल्पा-कुफरी में 8.1, डलहौजी में 5.2 और केलांग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.0, कल्पा में माइनस 3.7, मनाली में माइनस 1.6, पालमपुर में शून्य, भुंतर में 0.7, सोलन में 0.8, डलहौजी में 2.0, धर्मशाला में 2.8, मडी में 3.1, शिमला में 3.8, कांगड़ा में 8.4, हमीरपुर में 8.8 और बिलासपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

सभी वाहनों के लिए अटल टनल बहाल

वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बीते दिनों बर्फबारी और खराब मौसम के चलते अटल टनल रोहतांग होकर यातायात अवरुद्ध हो गया था। लेकिन बीआरओ ने रविवार को मनाली-केलांग मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। अब मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने सोमवार से सभी वाहनों को भी अटल टनल रोहतांग से गुजरने की इजाजत दे दी है। कुछ पर्यटक वाहन भी सोमवार को अटल टनल से होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। नॉर्थ पोर्टल में ठंडी हवाओं के झोंकों के आगे सैलानी कुछ देर ही टिक पाए और मनाली लौटे।

सुबह और रात के समय सड़क पर पानी जमने और सड़क में फिसलन के चलते पुलिस ने वाहन चालकों को केवल सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ही टनल से चलने की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि बीआरओ की ओर से सड़क बहाल करने के बाद सोमवार से अटल टनल से सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि केलांग से अटल टनल तक जगह-जगह सड़क पर बर्फ होने से फिसलन है। रात के समय तापमान में गिरावट और सड़क पर पानी जम रहा है। लिहाजा वाहन चालकों को केवल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ही यात्रा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से मौसम की परिस्थितियों को भांपकर ही सफर करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed