{"_id":"5f4cf25dbcec58781e74738e","slug":"himachal-weather-report-light-to-moderate-rain-three-day-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल भी हल्की बारिश के आसार, तीन दिन का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल भी हल्की बारिश के आसार, तीन दिन का येलो अलर्ट
Mon, 31 Aug 2020 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मंगलवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। दो से चार सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। छह सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला में सुबह के समय कई दिनों बाद धूप खिली। दोपहर करीब 12 बजे शहर में बादल छा गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, भुंतर 33.4, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, कांगड़ा 30.5, सुंदरनगर 30.4, चंबा 29.9, सोलन 27.5, धर्मशाला-नाहन 26.8, केलांग 26.1, कल्पा 24.9, डलहौजी 20.6 और शिमला में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, रविवार रात को हमीरपुर जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भोरंज में 110, भराड़ी 81, हमीरपुर 57, सुजानपुर टीहरा 50, घुमारवीं 48, नगरोटा सूरियां 42, गुलेर 38, जुुब्बड़हट्टी 32, मैहरे-बरठीं-पालमपुर-धर्मशाला 26, जटौन बैराज 25, नाहन-पंडोह 22, मंडी 19, सरकाघाट 18, नादौन 17, मशोबरा 16, सोलन 15, शिमला-बंगाणा 14 और गोहर में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन