फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बूंदाबांदी, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Thu, 07 Feb 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बुधवार को बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रोहतांग, सोलंगनाला समेत पांगी-भरमौर की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

इस चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रोहतांग दर्रा में बुधवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी को दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

रोहतांग दर्रा में 15 और सोलंगनाला में 5 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई। नेशनल विंटर गेम्स का समापन भी बर्फबारी के बीच हुआ। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। पहाड़ों में दो दिनों से बर्फबारी होने से घाटी के निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन

Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

जिला चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों सहित तहसील मुख्यालय में भी दस इंच तक बर्फबारी हुई। किहार सेक्टर के तहत धार मंदराला, गढ माता, चोंडी की घोड़ी, वन का गोठ, फैजाल, सौंणतीथ, मराली धार, सिप्पीधार में छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बडग्रां, तुंदाह, उलांसा, स्वाई, चन्हौता, कवारसी, भटौर, जालसू में दस इंच बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।

Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla

पांगी सेक्टर के तहत ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी, चस्क भटोरी, हिलुटवान में आधा फीट तक बर्फबारी हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। उधर, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का दौर चला। मंगलवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Himachal weather report Heavy snowfall alert on 7th February by Meteorological Centre Shimla
weather Rain Cloud Shimla

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.8, कल्पा में माइनस 3.2, कुफरी में 1.8, डलहौजी में 2.3, मनाली में 2.6, शिमला में 5.7, धर्मशाला में 6.2, ऊना में 7.8 और कांगड़ा में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 22.0, सोलन में 20.0, सुंदरनगर में 19.9, बिलासपुर में 18.8, कांगड़ा-हमीरपुर में 18.5, चंबा में 16.2, शिमला में 16.0, धर्मशाला में 10.6 और केलांग में शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed