फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather report: Heavy rainfall alert for three days, Monsoon expected to pick up pace again

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

Sat, 24 Jul 2021 04:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर बनी रही। अब 26 से मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।  
 

विज्ञापन
Himachal Weather report: Heavy rainfall alert for three days, Monsoon expected to pick up pace again
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 30 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 26 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर बनी रही। अब 26 से मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।  उधर, शनिवार को शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में दिन में मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद धर्मशाला, नगरोटा सूरिया और जसूर में तेज शुरू हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। धान और मक्की की फसल के लिए कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने यह बारिश लाभदायक बताई है। 
विज्ञापन


कहां कितना अधिकतम तापमान
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 32.1, हमीरपुर 33.6, कांगड़ा 32.8, चंबा 31.6, सोलन 30.2, नाहन 30.2, धर्मशाला 24.8, शिमला 24.6, कल्पा 23.2, केलांग 25.2 और डलहौजी में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 22.1, कल्पा 15.4, धर्मशाला 20.4, ऊना 25.7, नाहन 24.7, केलांग 12.7, पालमपुर 21.0, सोलन 20.7, मनाली 18.0, कांगड़ा 24.6, मंडी 22.0, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 21.5, डलहौजी 17.4 और कुफरी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनी में बादल फटने से भारी नुकसान
उधर, आनी खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई। खादवी, सरट और तराला गांव में पानी और मलबा आ गया, जिससे करीब 25 परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के सेब के 700 पेड़ मलबे में दब गए। 25 बीघा जमीन, आठ मकानों और एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है, जबकि दो खड़ी गाड़ियां मलबे के साथ 25 मीटर नीचे बह गईं।


तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग, पुलिस की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है, जबकि उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर डीसी कुल्लू को भेज दी है। प्रभावितों को तय नियमों के तहत उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर और उपप्रधान भूप सिंह ने बताया कि बादल फटने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed