फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report heavy rain in shimla una recorded 40 degree celsius

शिमला में झमाझम बारिश, भरमौर में बर्फबारी, धर्मशाला सहित मैदानों में गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 27 May 2020 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report heavy rain in shimla una recorded 40 degree celsius
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बुधवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। राजधानी शिमला में दोपहर बाद जहां झमाझम बारिश और भरमौर की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। वहीं धर्मशाला सहित मैदानी जिलों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। धर्मशाला में भी पारा 32 डिग्री पहुंच गया। गर्म हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


उधर, राजधानी शिमला में बुधवार को 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला शहर के मौसम में दोबारा से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार से शनिवार तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। दो जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 
विज्ञापन


चंबा में बुधवार दोपहर बाद हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार को भरमौर के मणिमहेश, कुगति, चौबिया, दरूणी धार, बडग्राम, तुंदा सहित अन्य चोटियों पर एक से दो इंच ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने ठंड में इजाफा ही कर दिया। साहो, चुराह, तीसा, सलूणी, पांगी में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में दिन भर मौसम साफ रहा। ऊना जिला में लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सिरमौर जिले में भी बुधवार को मौसम साफ रहा। मंडी में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जिला कांगड़ा के मैदानी इलाकों में तपिश बढने के साथ अब पहाड़ भी गर्म होने लगे हैं।


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 40.5, हमीरपुर में 40.2, कांगड़ा में 38.4, चंबा में 36.2, नाहन में 36.3, सोलन में 35.2, सुंदरनगर में 38.1, भुंतर में 34.0, धर्मशाला में 32.8, पालमपुर में 31.9, शिमला में 26.2, कल्पा में 23.3, डलहौजी में 23.5 और केलांग में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 25.0, हमीरपुर में 24.7, नाहन में 23.5, ऊना में 23.0, शिमला में 19.0 और धर्मशाला में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed