फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report heavy rain chances for three days from 3rd october

हिमाचल के 8 जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार

Wed, 03 Oct 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report heavy rain chances for three days from 3rd october

हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के आठ जिलों में आज से फिर बारिश के आसार हैं। भले ही प्रदेश से मानसून रुखसत हो गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तीन से पांच अक्तूबर तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल- स्पीति में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान में बढ़ सकता है। मंगलवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

Himachal weather report heavy rain chances for three days from 3rd october

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, हमीरपुर में 32.8, बिलासपुर में 31.4, कांगड़ा में 31.1, सुंदरनगर में 30.0, भुंतर में 29.4, चंबा में 28.2, सोलन में 27.8, नाहन में 27.4, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 23.4, कल्पा में 20.2 और डलहौजी में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कल्पा में 6.0, मनाली में 6.4, भुंतर में 11.0 और शिमला में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed