फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report heat wave una recorded 37 degree Celsius Temperature

पारा चढ़ने से बढ़ने लगी गर्मी, ऊना में सबसे अधिक 37 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

Sat, 16 May 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report  heat wave una recorded 37 degree Celsius Temperature
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मौसम साफ होते गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिल्स क्वीन शिमला में भी मौसम गर्म हो गया है। शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री तक पहुंच गया। ऊना और शिमला में शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। उधर, प्रदेश में गर्मी का आगाज होते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को नाहन और बिलासपुर में रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं। पारा चढ़ने के साथ ही अब प्रदेश के मैदानी जिलों में दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कर्फ्यू में ढील के बावजूद बहुत कम संख्या में दिन के समय लोग खरीदारी को बाहर जा रहे हैं। अधिकांश लोग सुबह दस बजे तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में खरीदारी करते दिख रहे हैं। राजधानी शिमला में भी शनिवार को खिली चटक धूप ने लोगों के खूब पसीने छुड़वाए। प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.0, हमीरपुर में 34.8, कांगड़ा में 33.0, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर में 32.4, चंबा में 31.5, नाहन में 31.3, सोलन में 31.2, धर्मशाला में 27.6, कल्पा में 22.4, डलहौजी में 19.2 और केलांग में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


उधर, शुक्रवार रात को नाहन-बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 21, ऊना-हमीरपुर में 18, मंडी में 17.3, कांगड़ा में 16.9, सुंदरनगर में 15.9, धर्मशाला में 15.4, शिमला में 14.4, सोलन में 14.8, चंबा में 14.7, डलहौजी में 14.0, मनाली में 8.2, कल्पा में 6.4 और केलांग में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed