हिमाचल में फिर बढ़ने लगी गर्मी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम साफ होते ही गर्मी दोबारा बढ़ना शुरू हो गई है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
दो जुलाई से झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की भी संभावना है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.0, हमीरपुर में 36.4, कांगड़ा में 36.2, चंबा में 35.6, सुंदरनगर में 34.7, भुंतर में 34.6, नाहन में 33.1, सोलन में 31.6, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 25.4, कल्पा में 23.7, डलहौजी में 22.8 और केलांग में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। 29 जून से एक जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 24.0, हमीरपुर में 23.3, नाहन में 21.4, धर्मशाला में 20.6, शिमला में 17.3 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।