फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report for next one week, rain and snowfall prediction

हिमाचल में एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम, इस भागों में हिमखंड गिरने का खतरा

Wed, 15 Jan 2020 03:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report for next one week, rain and snowfall prediction

हिमाचल के बर्फीले क्षेत्रों में मौसम खुलते ही हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उधर, गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


21 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बुधवार शाम तक भी प्रदेश में 233 सड़कें बंद रहीं। जनजातीय जिलों लाहौल और किन्नौर में दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं।
विज्ञापन


राज्य में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके चलते 17 जनवरी के लिए जारी की गई भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी अब नहीं है। कुछ क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल में बिजली, पानी, सड़कें और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से जाम हैं। कुल्लू घाटी का जनजीवन भी अभी पटरी पर नहीं लौटा है। कुल्लू और लाहौल में करीब 200 सड़कें बंद हैं।

Trending Videos

बसें आधे रास्ते तक भेजी जा रही

बिजली के बिना कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बीते 12 दिनों से अवरुद्ध हाईवे 305 को बहाल करने के लिए अथॉरिटी बुधवार से सोझा और खनाग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

10 किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे को जलोड़ी दर्रा तक तीन से छह फुट बर्फ की दीवार को हटाना होगा। किन्नौर जिले के डेट सुंगरा के पास एनएच सहित अन्य ग्रामीण सड़कें बाधित हैं, वहीं एनएच पांच बहाल हो गया है।

नारकंडा से निगम की बसों को आवाजाही शुरू हो गई है। उपमंडल के कई ग्रामीणों रूटों पर निगम की बसें आधे रास्ते तक भेजी जा रही हैं। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।

बुधवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 18.7, कांगड़ा में 18.0, ऊना में 17.4, सुंदरनगर में 16.5, सोलन-बिलासपुर में 16.0, हमीरपुर में 15.8, चंबा में 14.2, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 10.4, डलहौजी में 3.9, कल्पा में 2.9 और केलांग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

 न्यूनतम तापमान

क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                        - 8.2
कल्पा                        - 5.8
मनाली                      - 2.4
कुफरी                        - 1.8
डलहौजी                    0.6
शिमला                        2.1
धर्मशाला                    4.4
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed