फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: recorded 73 percent less rain than normal in January, know imd forecast

Himachal Weather: हिमाचल में 22 जनवरी तक सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश दर्ज, जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान

Wed, 22 Jan 2025 03:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

प्रदेश में 1 से 22 जनवरी 2025 के दाैरान सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: recorded 73 percent less rain than normal in January, know imd forecast
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1 से 22 जनवरी 2025 के दाैरान सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान 54 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 91 फीसदी, चंबा 75, हमीरपुर 91, कांगड़ा 90, किन्नाैर 88, कुल्लू 65, लाहाैल-स्पीति 60, मंडी 75, शिमला 71, सिरमाैर 70, सोलन 87 व ऊना जिले में 93 फीसदी कम बारिश हुई।  किसान-बागवान आने वाले दिनों में अच्छी बारिश-बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 जनवरी की देर रात से लेकर 23 जनवरी की शाम तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दाैरान शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी तथा सिरमौर और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है। राज्य के सोलन, मंडी, शिमला, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।  राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों जैसे नालदेहरा, मनाली और शिमला शहर, कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। 24 से 28 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट की संभावना, कोहरे व शीतलहर का अलर्ट
22 जनवरी को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 22 जनवरी की देर रात कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ अंधड़ चलने और बिजली चमकने की संभावना है। 23 से 25 जनवरी के मध्य सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने सहित 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 1.0, कल्पा -0.8, धर्मशाला 5.0, ऊना 3.2, नाहन 8.6, केलांग -6.5, पालमपुर 4.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 5.8, मंडी 3.9, बिलासपुर 4.6, हमीरपुर 4.2, चंबा 4.0, डलहाैजी 5.7, जुब्बड़हट्टी 8.5, कुफरी 5.4, कुकुमसेरी -8.6, नारकंडा 4.6, भरमाैर 3.1, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 0.5, धाैलाकुआं 7.3, बरठीं 3.6, कसाैली 8.7, सराहन 3.5, ताबो -7.4 व बजाैरा में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed