फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rainfall forecast for many parts for a week, Orange alert of hailstorm and thunderstorm in s

Himachal Weather: हिमाचल के 11 जिलों में झमाझम बारिश-अंधड़ के साथ गिरे ओले, रोहतांग में बर्फबारी; जानें अपडेट

Wed, 21 May 2025 03:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 03:47 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सात जिलों के लिए दो दिन ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: rainfall forecast for many parts for a week, Orange alert of hailstorm and thunderstorm in s
बंगाणा व पालमपुर में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के किन्नौर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में बुधवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ भी चला। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ओलों और अंधड़ से फसलों को नुकसान हुआ है। दोपहर को एकाएक मौसम में बदलाव आने से बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि होने के साथ अंधेरा छा गया। राजधानी शिमला सहित बिलासपुर, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, साेलन और ऊना के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। साथ ही अंधड़ चला और ओलावृष्टि भी हुई। वीरवार को भी कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 23 से 26 मई तक अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन




शिमला में दोपहर करीब दो बजे बादल छा गए। एकाएक शहर में अंधड़ चलने के साथ झमाझम बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। कांगड़ा के पालमपुर सहित आसपास दोपहर को तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। शाम करीब चार बजे देहरा, ज्वालामुखी सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। शाम को धर्मशाला में तेज हवाएं चलीं। अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय ही अंधेरा हो गया। ओलावृष्टि से नकदी फसलों, सब्जियों सहित फलदार पौधों पर तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



सिरमौर जिले के नौहराधार, चाढ़ना, चौरास और हरिपुरधार में ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। अंधेरा छाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ीं। पांवटा साहिब, कालाअंब और नाहन में भी बारिश हुई। कुल्लू में भी दोपहर बाद बारिश हुई है। रोहतांग दर्रा के साथ सीबी रेंज की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बारिश से कुल्लू में रबी फसल की कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर बाद बारिश होने से उमस बढ़ गई है।

24-25 को सात जिलों में अंधड़ का अलर्ट
हिमाचल के कई इलाकों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 से 25 मई तक के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 मई को मध्य पर्वतीय, निचले व मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 41.0
बिलासपुर 38.7
हमीरपुर 38.0
कांगड़ा 37.0
मंडी 35.0
नाहन 33.3
धर्मशाला 33.0
सोलन 32.0
मनाली 27.6
शिमला 26.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed