फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain likely to continue for seven days in some parts of Himachal, roads blocked in the st

Himachal Weather: निगुलसरी में 24 घंटे बाद बहाल हुआ एनएच, कुछ भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार

Wed, 18 Sep 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather: Rain likely to continue for seven days in some parts of Himachal, roads blocked in the st
निगुलसरी में बंद हाईवे की बहाली जारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान जुब्बड़हट्टी में 46.0, मंडी 38.6, कसौली 35.0, घाघस 30.0, सराहन 26.0 कंडाघाट: 24.4 व धर्मशाला में 11.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 24 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 18 व 19 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश  के आसार हैं। साथ ही अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को भी माैसम खराब बना रहा। उधर, बुधवार शाम तक राज्य में भूस्खलन से 32 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 26 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें शिमला, मंडी व कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं।

विज्ञापन

निगुलसरी में हाईवे ठप, लोग परेशान
जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच करीब 24 घंटे बाद बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को दोपहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच का करीब 65 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया था। इस कारण एनएच-पांच पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, एनएच प्राधिकरण ने मंगलवार रात करीब 12:00 बजे तक बाधित एनएच को बहाल करने के लिए कार्य किया और बुधवार सुबह छह बजे से 12:00 बजे तक एनएच को बहाल करने में जुटा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्राधिकरण ने एनएच को बहाल किया। 65 मीटर ध्वस्त हुई सड़क को नई ट्रेस निकालकर एनएच को बुधवार करीब 12:00 बजे यातायात के लिए बहाल किया। मार्ग बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, सेब और मटर से लदे वाहनों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि एनएच का करीब 65 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढहने के बाद नए सिरे से ट्रेस बनाकर एनएच को बहाल किया गया। एनएच को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही सुचारु चल रही है। वहीं निर्माणाधीन एनएच-3 पर टौणी देवी के दरकोटी में बुधवार सुबह अचानक सड़क धंसने के कारण एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गिर गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर 18.4, भुंतर 19.3, कल्पा 11.8, धर्मशाला 17.9, ऊना 21.2, नाहन 22.1, केलांग 8.4, पालमपुर 16.5, सोलन 18.6, मनाली 14.2, कांगड़ा 19.6, मंडी 19.1, बिलासपुर 21.4, चंबा 21.4 , डलहाैजी 13.7, कुकुमसेरी 9.6, भरमाैर 15.4, समदो 14.8, कसाैली 16.7, पांवटा साहिब 22.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 11.2, मशोबरा 14.4, नेरी 21.6 व सैंज में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

सितंबर में अभी तक सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश
राज्य में 1 से 18 सितंबर तक सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधी के लिए 84.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 95.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 65, कांगड़ा एक, किन्नाैर 67, कुल्लू 33, मंडी 74, शिमला 72, सिरमाैर 59 व सोलन में 73 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं चंबा में सामान्य से 23, हमीरपुर सात, लाहाैल-स्पीति 67  व ऊना में 35 फीसदी कम बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed