फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain in Shimla, bad weather expected in the state for six days, 2552 houses collapsed in mo

Himachal Weather: शिमला में बारिश, प्रदेश में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, मानसून में 2552 घर ढहे

Mon, 11 Sep 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 से 17 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain in Shimla, bad weather expected in the state for six days, 2552 houses collapsed in mo
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 से 17 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। उधर, सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला में बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान ओलिंडा में 62, श्रीनयना देवी 60, बिजाही 22, गगल 20, ऊना 15, बिलासपुर 13 और रोहड़ू में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


इस जिलों में बारिश की संभावना
विभाग के अनुसार बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 20.7, कल्पा 13.2, धर्मशाला 24.2, ऊना 22.3, नाहन 22.0, केलांग 11.0, पालमपुर 18.0, सोलन 20.4, मनाली 18.3, कांगड़ा 22.7, मंडी 21.9, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 23.1, चंबा 22.7, डलहौजी 13.2, जुब्बड़हट्टी 19.0, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 11.8, नारकंडा 11.4, भरमौर 21.0, रिकांगपिओ 17.1, धौलाकुआं 24.3, बरठीं 23.0, मशोबरा 16.0 और देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
डलहौजी 23.8, चंबा 31.5, केलांग 26.8, कुकुमसेरी 29.1, धर्मशाला 26.0, कांगड़ा 31.5, सेऊबाग 31.0, भुंतर 34.5, मंडी 33.2, कल्पा 24.2, बरठीं 32.0, सुंदरनगर 32.5, बिलासपुर 33.5, शिमला 24.2, रिकांगपिओ 29.4 और कुफरी में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


इस मानसून सीजन में अब तक 10920 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 10 सितंबर तक 421 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 153 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 418 घायल हुए हैं। राज्य में 2552 घर ढह हो गए हैं। 10920 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5692 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.79 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed