फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain in several areas, including Shimla; risk of flash floods in these districts over the ne

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, लाहौल और मनाली में झमाझम बारिश; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 12 Jun 2026 03:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 03:37 PM IST
सार

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल घाटी में झमाझम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain in several areas, including Shimla; risk of flash floods in these districts over the ne
सोलन में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल घाटी में झमाझम बारिश दर्ज की गई। शिमला में हल्की बारिश हुई, जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। ऊना में पारा 44 से लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार रात को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। कुल्लू और लाहौल घाटी में शुक्रवार को भी बादल जमकर बरसे।

विज्ञापन


सिरमाैर में 9 मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त

मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह झमाझम बारिश हुई, जबकि शिंकुला, बारालाचा पास और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हुई। जून में हुई इस बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। सिरमौर जिला में गुरुवार रात हुई बारिश से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। नाहन-रेणुकाजी सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक सड़क बंद रही। जिले में बारिश के कारण 9 मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों के टूटने से सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को करीब 3 लाख 45 हजार रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुनिहार में पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा

कुनिहार में शुक्रवार को हुई पहली बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा, जिससे पूरा बाजार और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। इस जलभराव के कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई है। ऊना जिले में शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। 

विज्ञापन

इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों में अचानक बाढ़ का जोखिम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 और 13 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 14, 15, 16, 17 और 18 जून को  कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान  प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ वाटरशेड और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ का जोखिम जताया है। प्रदेश में 17 जून तक मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कहां कितनी बारिश

बीते 24 घंटों के दाैरान कसौली में 105.0, धर्मपुर 86.6, धौलाकुआं 43.5, पालमपुर 40, सोलन 34.6, जोत 30.0, सराहन 30, नाहन 26.7, पांवटा साहिब 25.2, शिमला 20.0 व नारकंडा में 20.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 28.0, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 36.0, कल्पा 21.5, धर्मशाला 34.0, ऊना 44.0, नाहन 32.8, केलांग 21.0, पालमपुर 32.0, सोलन 34.0, मनाली 27.5, कांगड़ा 37.0, मंडी 37.2, बिलासपुर 40.0, डलहाैजी 27.9, जुब्बड़हट्टी 32.0, कुफरी 22.9, कुकुमसेरी 20.6 , बरठीं 35.8, पांवटा साहिब 37.0, ताबो 24.0 व सराहन में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

ऊना 32.4
नेरी 31.4
बरठीं 30.9
कांगड़ा 30.2
सुंदरनगर 30.2
सोलन 29.5
धर्मशाला 29.0
मंडी 28.6
बिलासपुर 28.4
नाहन 27.0
भुंतर 26.1
शिमला 22.5
मनाली 18.6
केलांग 17.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed