फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rain and snowfall forecast for two days in state

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से माैसम बिगड़ने के आसार, दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sat, 01 Nov 2025 01:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 01:50 PM IST
सार

 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: rain and snowfall forecast for two days in state
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली।  वहीं  सुंदरनगर, मंडी व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। उधर, कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।  ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

7 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इससे 4 को राज्य में एक-दो स्थानों और 5 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 1 से 3 व 6-7 नवंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा ये बदलाव
विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 11.8, भुंतर 9.3, कल्पा 4.7, धर्मशाला 11.8, ऊना 15.2, नाहन 13.7, केलांग 0.7, पालमपुर 10.0, सोलन 10.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 13.9, बिलासपुर 13.9, हमीरपुर 12.9, कुफरी 11.0, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 8.9, भरमाैर 9.6, रिकांगपिओ 8.4, कसाैली 14.0, ताबो 2.1, पांवटा साहिब 19.0 व बजाैरा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 31.2
हमीरपुर 31.0
बिलासपुर 28.7
कांगड़ा 27.7
मंडी 26.4
धर्मशाला 26.0
सोलन 25.5
नाहन 25.0
मनाली 21.4
शिमला 21.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed