फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall forecast for four days in state, cloudy sky in shimla, temperature falls

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी, आठ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

Fri, 06 Jan 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 06:27 PM IST
सार

प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 7 जनवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall forecast for four days in state, cloudy sky in shimla, temperature falls
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 7 जनवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी तक मौसम खराब बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति समेत मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश की संभावना है। राजधानी शिमला के मौसम में शुक्रवार दोपहर से ही बदलाव आ गया। शहर में दोपहर 3:00 बजे के बाद ही बादल छा गए। उधर, मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध ने लोगों की दिक्कते बढ़ा दी हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना लगातार जारी है। गुरुवार रात को प्रदेश के आठ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। प्रदेश में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर जिलों में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर माइनस 1.4, भुंतर 1.4, कल्पा 0.0, धर्मशाला 5.4, ऊना 1.4, नाहन 6.9, केलांग माइनस 9.3, पालमपुर 3.0, सोलन माइनस 0.5, मनाली 0.4, कांगड़ा 2.6, मंडी माइनस 0.4, बिलासपुर 2.0, हमीरपुर 0.1, चंबा 1.7, डलहौजी 8.7, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी माइनस 8.5, नारकंडा 2.9, कसौली 7.0, रिकांगपिओ 3.0, सियोबाग 1.5, धौलाकुआं 5.5, बरठीं माइनस 0.1, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शुक्रवार को सोलन में अधिकतम तापमान 20.8, धर्मशाला में 20.0, चंबा में 19.6, बिलासपुर में 18.5, हमीरपुर में 18.4, कांगड़ा में 18.3, मंडी में 18.2, नाहन में 16.3, शिमला में 16.2, मनाली में 13.6, ऊना में 9.2, कल्पा में 10.4 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed