{"_id":"653129cbaf180b41100f32a3","slug":"himachal-weather-rain-and-snowfall-for-two-days-in-many-parts-of-himachal-know-forecast-till-october-25-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी, केलांग में घास पर बर्फ, 25 अक्तूबर तक ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी, केलांग में घास पर बर्फ, 25 अक्तूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Fri, 20 Oct 2023 04:12 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Oct 2023 04:12 AM IST
सार
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
केलांग में जमा पानी,बर्फ से ढका बारालाचा दर्रा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 21 अक्तूबर की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 24 अक्तूबर से मौसम साफ बना रहेगा। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही।
विज्ञापन
घास पर जमी बर्फ
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से लाहौल के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री तक पहुंच गया। इससे यहां कई जगहों पर घास पर बर्फ जम गई। हालांकि हिमाचल में शुक्रवार और शनिवार को माैसम साफ रहने की संभावना है। 22 और 23 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, सुंदरनगर में 27.4, भुंतर में 27.6, धर्मशाला में 26.0, नाहन में 26.1, सोलन में 25.5, कांगड़ा में 28.0, चंबा में 26.9, शिमला में 19.8 और मनाली में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, कल्पा में 1.8, मनाली में 4.1, रिकांगपिओ में 4.9, नारकंडा में 5.3, कुफरी में 7.5, डलहौजी में 8.7 और शिमला में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन