फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall expected in some parts for two days, with rainfall 39 percent less than no

Himachal Weather: कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, विंटर सीजन में सामान्य से 39 फीसदी कम बरसे बादल

Tue, 24 Feb 2026 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 05:00 PM IST
सार

1 जनवरी से 24 फरवरी की अवधि के लिए 166.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 102.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall expected in some parts for two days, with rainfall 39 percent less than no
हल्की बर्फबारी के बाद लाहाैल के सिस्सू का नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 24 फरवरी की अवधि के लिए 166.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 102.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई। ऊना व सोलन को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 12, चंबा 55, हमीरपुर 10, कांगड़ा 36, किन्नाैर 64, कुल्लू 25, लाहाैल-स्पीति 38, मंडी 19, शिमला 41 व सिरमाैर में 19 फीसदी कम बारिश हुई। सोलन में सामान्य से 5 व ऊना में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन

कुल्लू-चंबा की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
 जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और बशलेउ दर्रा एवं लांभरी जोत सहित आसपास के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है। इससे ठंड को प्रकोप बढ़ा है। जबकि तीर्थन घाटी के निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम कूल-कूल हुआ है। दोपहर बाद ढालपुर में अंधड़ भी चला और लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। वहीं चंबा जिले भरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर मंगलवार को पांच सेंटीमीटर हिमपात हुआ। जबकि, निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहा। मणिमहेश, कुगती, चौबिया, दरूड़ी धार, काली छौ के पहाडों पर दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्र में बादल छाए रहे। बर्फबारी के बाद ठंड काफी बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 7.2, कल्पा 0.8, धर्मशाला 10.6, ऊना 8.6, नाहन 9.7, पालमपुर 9.5, सोलन 6.2, मनाली 3.1, कांगड़ा 10.3, मंडी 9.5, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुकुमसेरी -5.0, सेऊबाग 5.5, बरठीं 9.6, कसाैली 10.2, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.5, ताबो -4.7, देहरा गोपीपुर 13.0 व नेरी में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, मंडी में 26.5, कांगड़ा में 26.2, सोलन में 23.5, नाहन में 23.1, धर्मशाला में 22.0, शिमला-मनाली में 18.0, कल्पा में 15.0 और ताबो में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन

2 मार्च तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 26 फरवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 फरवरी से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 27 को ऊंची चोटियों व 28 फरवरी को उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दाैरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 1 व 2 मार्च को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed