फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Rain and snowfall expected in few parts for two days; temperatures in three station below ze

हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम: दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, अक्तूबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बरसे बादल

Tue, 20 Oct 2026 04:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

प्रदेश में अक्तूबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक से 20 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal weather: Rain and snowfall expected in few parts for two days; temperatures in three station below ze
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक से 20 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। इस अवधि में राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 142 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर में सामान्य से 95 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा, सोलन में 65, हमीरपुर में 60, कुल्लू में 36, चंबा और लाहौल-स्पीति में 33-33 फीसदी, शिमला में 30 और मंडी में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हुई। इसके विपरीत सिरमौर में सामान्य से 41 फीसदी और किन्नौर में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 7.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 14.4, ऊना 13.8, नाहन 15.1, केलांग 0.5, पालमपुर 10.0, सोलन 8.0, मनाली 5.5, कांगड़ा 13.0, मंडी 11.2, बिलासपुर 12.0, चंबा 9.3, कुफरी 11.2, कुकुमसेरी 0.6, ताबो 0.4 व बजाैरा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 और 25 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 24 और 25 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 26 अक्तूबर को माैसम साफ रहने के आसार हैं। 24 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  संभावित बारिश और बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed