फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snow are expected in many parts for two days, with minimum temperatures dropping

Himachal Weather: कई भागों में दो दिन बरसेंगे बादल, अक्तूबर में 124 वर्षों में 14वीं सबसे अधिक बारिश दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 05:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snow are expected in many parts for two days, with minimum temperatures dropping
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं सुंदरनगर में मध्यम, मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। राज्य में सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जानिए 6 नवंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से  4 नवंबर को एक-दो स्थानों पर और 5 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक और 6 नवंबर को माैसम साफ बना रहेगा। वहीं, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.0, भुंतर 9.0, कल्पा 4.1, धर्मशाला 17.8, ऊना 15.5, नाहन 15.1, केलांग 0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 12.4, मनाली 5.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 13.2, बिलासपुर 15.5, हमीरपुर 13.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 10.2, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 7.5, भरमाैर 9.4, रिकांगपिओ 7.2, सेऊबाग 7.8, बरठीं 13.4, कसाैली 12.5, पांवटा साहिब 20.0, ताबो -0.8 व बजाैरा में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अक्तूबर में  173 फीसदी अधिक बारिश
वहीं हिमाचल प्रदेश में 1901 के बाद से अक्तूबर में 14वीं सबसे अधिक बारिश (68.5 मिमी) हुई है। यह 2005 के बाद से अक्तूबर में हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 1955 में सबसे अधिक बारिश (413.5 मिमी) दर्ज की गई थी। माैसम विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राज्य में 68.5 मिलीमीटर वास्तविक बारिश के साथ 173 फीसदी अधिक बारिश हुई, जबकि महीने के लिए 25.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था। जिला सिरमौर में सबसे अधिक 96.9 मिमी वर्षा हुई है। जिला किन्नौर में सबसे कम 37.6 मिमी वर्षा हुई है। राज्य के सभी जिलों में अक्तूबर में भारी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed