फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather People be careful Yellow alert for rain in many areas for Saturday

Himachal Weather: सावधान रहें लोग! शनिवार के लिए कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट, इतनी सड़कें बंद

Fri, 02 Aug 2024 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 08:21 PM IST
सार

शनिवार के लिए हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 115 सड़कें, 225 बिजली ट्रांसफार्मर और 111 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather People be careful Yellow alert for rain in many areas for Saturday
तातापानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश से राहत मिली। अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। हमीरपुर में 11, नाहन में 8, जुब्बड़हट्टी में 6, सोलन में 3 और धर्मशाला-मंडी में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। शनिवार के लिए कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 115 सड़कें, 225 बिजली ट्रांसफार्मर और 111 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। एचआरटीसी के 82 रूट प्रभावित हुए। जिला मंडी में 46, कुल्लू में 38, शिमला में 15, कांगड़ा-सिरमौर में 6-6, किन्नौर में 3 और लाहौल-स्पीति में एक सड़क ठप रही। इसके अलावा कुल्लू में 138, शिमला में 40, मंडी में 23, हमीरपुर में 15, सिरमौर में 5 और चंबा में 4 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। कुल्लू में 82, शिमला में 10, चंबा में 9, लाहौल-स्पीति में 6 और सिरमौर-बिलासपुर में 2-2 पेयजल योजनाएं बंद रहीं। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 22.2, कल्पा में 16.0, धर्मशाला में 18.7, ऊना में 23.8, नाहन में 25.0, सोलन में 21.5, मनाली में 17.7, कांगड़ा में 21.4, मंडी में 23.9, बिलासपुर में 25.2, हमीरपुर में 25.1 और चंबा में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना  36.4
बिलासपुर  34.9
कांगड़ा 33.7
भुंतर 33.5
चंबा 33.3
मंडी 31.8
हमीरपुर 31.8
सोलन 30.0
धर्मशाला 28.5
नाहन 27.9
शिमला 25.0
मनाली 24.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed