Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Orange alert of heavy rainfall in 10 districts, people advised to stay away from rivers and

Himachal Weather: हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Sun, 16 Jul 2023 05:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 05:22 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए  स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Orange alert of heavy rainfall in 10 districts, people advised to stay away from rivers and
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों के कई भागों के लिए 15 से 17 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जुलाई को कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल से सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है। 
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात को धर्मशाला में 131.3, बलद्वाड़ा मंडी 81.2, पालमपुर 50.6, जोगिंदरनगर 46.0, नाहन 45.2, सरहाली खड्ड बिलासपुर 43.4, स्लापड़ 39.7 और एएमएस कांगड़ा में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 21.9, भुंतर 21.8, कल्पा 15.7, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.7, नाहन 23.1, केलांग 11.5, पालमपुर 19.5, सोलन 21.5, मनाली 17.9, कांगड़ा 22.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 21.0, चंबा 22.7, डलहौजी 14.5, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 14.3, कुकुमसेरी 13.1, नारकंडा 14.6, भरमौर 15.0, सेऊबाग 21.0, धौलाकुआं 26.4, बरठीं 24.5, सराहन 17.5 और देहरागोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बरसे बादल: कुल्लू में बादल फटा, दो घर व पांच गोशालाएं बहीं, मंडी में रुका राहत कार्य


मंडी-पंडोह के बीच एनएच एक तरफा बहाल
वहीं, 8 जुलाई की शाम से भूस्खलन से मंडी तथा पंडोह के बीच  बंद हुआ नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है। लेकिन अभी इस पर एक वक्त में एकतरफा ट्रैफिक चलाना संभव हुआ है। हल्के व भारी वाहनों को दोनों तरफ से बारी-बारी निकाला जा रहा है। सड़क को डबललेन करने के लिए अभी पांच से छह दिन का वक्त और लग सकता है। 

अधिकतम तापमान 
चंबा 32.5, कांगड़ा 32.0, सेऊबाग 32.1, भुंतर 33.2, सुंदरनगर 29.7, बरठीं 32.9, बिलासपुर 31.0, कल्पा 23.6, शिमला 23.0, कुफरी 18.9 और धौलाकुआं में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed