HP Weather: आज पांच जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें आगामी पांच दिनों में कैसा रहेगा माैसम
माैसम विभाग ने आज के लिए पांच जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच दो दिनों से लगातार जारी भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई जगह भूस्खलन हुआ है। चंबा, किन्नाैर, लाहाैल में हिमस्खलन हुआ है। मुल्थान में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से सड़कें, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। माैसम विभाग ने आज के लिए पांच जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि सिरमाैर व किन्नाैर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 और 2 मार्च को एक-दो स्थानों, जबकि 4 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 5 और 6 मार्च को राज्य में शुष्क मौसम की संभावना है। 2 मार्च तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
प्रदेश में जमकर बरसे बादल, रोहतांग में 150 सेंटीमीटर बर्फबारी
सेऊबाग में 116.6, भुंतर 113.2, बंजार 112.4, जोगिंद्रनगर 112.0, कटौला 110.4, सलूणी 109.3, पालमपुर 99.2, चंबा 97.0, रामपुर 95.6, जोत 94.6, बैजनाथ 75.0, कांगड़ा और करसोग 74.0, जुब्बल 72.2, रोहड़ू 70.0, ठियोग 65.5, सोलन और कुफरी 59.0 , मंडी 57.4, कोटखाई 57.2, भरवाईं 57.0, चौपाल 56.8, जंजैहली 55.0, सरकाघाट और घमरूर 54.6 , शिमला 54.5, सराहन 53.0, सुन्नी-भज्जी 50.2, मेहरे बड़सर 50.0, भराड़ी 48.8, पच्छाद 48.4, गुलेर और मुरारी देवी 46.8, सुंदरनगर 46.4, ददाहू 46.0, नगरोटा सूरियां 45.8, सुजानपुर टीरा 44.4 और अघार चाैकी में 42.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं कोठी में 120.0, खदराला 115.0, कोकसर 112.0, गोंदला 87.0, केलांग 100, कल्पा 46.0, कुकुमसेरी 38.8, सांगला 23.5, निचार और मूरंग 15.0 व सेऊबाग में 1.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह रोहतांग दर्रा में 150 सेंटीमीटर, सिस्सू 110, उदयपुर 90, दारचा 80, जाहलमा 90, साउथ पोर्टल 105, और नॉर्थ पोर्टल में करीब 115 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.2, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 2.7, कल्पा -2.0, धर्मशाला 4.2, ऊना 11.0, नाहन 11.5, केलांग -1.8, पालमपुर 5.0, सोलन 8.0, मंडी 7.8, बिलासपुर 12.1, चंबा 8.3, कुकुमसेरी 0.2, भरमाैर 0.9, सेऊबाग -0.5, सराहन 0.3 व ताबो में -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सैंज-सुन्नी सड़क ओगली के पास भूस्खलन से बंद हो गई। इसके बाद यात्रियों ने खुद सड़क बहाली के लिए मोर्चा संभाला। नारकंडा में बर्फबारी के चलते रामपुर-आनी आवाजाही करने वाली सवारियां परेशान हैं।

हिमस्खलन का अलर्ट, पुलिस ने जारी किए आपदा हेल्पलाइन नंबर
अगले 24 घंटों में चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने आपदा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने कहा कि यदि कोई आपदा आती है तो आपदा हेल्पलाइन नंबर 𝟭𝟬𝟳𝟳 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 व कंट्रोल रूम में 8988092298 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.