फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Night temperatures drop below 5 degrees at 12 places in Himachal, with rain and snowfall exp

Himachal Weather: हिमाचल में 12 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री से कम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 07 Feb 2026 11:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 11:29 AM IST
सार

प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Night temperatures drop below 5 degrees at 12 places in Himachal, with rain and snowfall exp
बर्फ के बीच सोलंगनाला में सैलानियों ने कीं अठखेलियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान-13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल्पा व ताबो में भी माइनस में है। जबकि मनाली में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 2.6, कल्पा -2.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 7.0, नाहन 8.5, पालमपुर 6.5, सोलन 4.1, मनाली 0.3, कांगड़ा 5.3, मंडी 5.5, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 6.8, कुकुमसेरी 13.7, भरमाैर 1.0, सेऊबाग 2.5, बरठीं 4.0, कसाैली 8.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 3.5, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -11.2 व नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं। कई भागों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

तापमान में बदलाव आने के आसार
अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसी तरह अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद  2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed