{"_id":"601161c08ebc3e3337598e82","slug":"himachal-weather-news-weather-clear-till-2-february-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दो फरवरी तक मौसम साफ, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दो फरवरी तक मौसम साफ, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा
Wed, 27 Jan 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में दो फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 21.5, हमीरपुर में 21.3, सोलन में 21.0, भुंतर में 20.5, सुंदरनगर में 20.4, कांगड़ा-सोलन-मंडी में 20.1, चंबा-नाहन में 18.8, धर्मशाला में 15.8, शिमला में 14.8, मनाली में 14.4, कल्पा में 10.5, डलहौजी में 7.1 और केलांग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.9, कल्पा में माइनस 3.2, मनाली में माइनस 0.8, सोलन में 0.4, भुंतर में 0.3, मंडी में 1.1, सुंदरनगर में 1.2, धर्मशाला में 2.6, शिमला में 3.6, कांगड़ा में 2.9, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 4.3, ऊना में 5.2 और नाहन में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन