फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather news: snowfall started in Atal tunnel north and south portal

Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, पांगी का संपर्क कटा, दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sat, 18 Mar 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather news: snowfall started in Atal tunnel north and south portal
अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदल गया है। शनिवार को रोहतांग और पांगी घाटी सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। रविवार और सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। विश्व विख्यात अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने पर जिला प्रशासन ने सैलानियों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। कुल्लू-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को रोहतांग दर्रा, मनाली पीक, हामटा पीक, पतालसू पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा पर भी बर्फबारी हुई। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में डेढ़ फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। किसान और बागवान इस बारिश को फसलों के लिए सही मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों का कहना है कि सेब की फ्लावरिंग के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। इधर, जिन फसलों में दाने बन रहे हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद बताई जा रही है। उधर, सब्जियों के लिए अधिक बारिश अब ठीक नहीं है। सिरमौर के हरिपुरधार इलाके के बड़ियाल्टा में बिजली गिरने से एक महिला का कच्चा मकान जल गया।


एक दुधारू मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ घर में रखे कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पच्छाद इलाके के सराहां सहित कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि से फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed