{"_id":"61274c358ebc3e79cf0253ef","slug":"himachal-weather-news-house-and-cowshed-collapsed-in-thunag-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: थुनाग में भूस्खलन से मकान और गोशाला ढही, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: थुनाग में भूस्खलन से मकान और गोशाला ढही, लाखों का नुकसान
Thu, 26 Aug 2021 07:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:48 PM IST
सार
भारी बारिश के बाद भूस्खलन से थुनाग में एक गोशाला व नया बन रहा ध्वस्त हो गया है। इससे प्रभावित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थुनाग में भूस्खलन से मकान ढहा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश ने फिर कहर बरपाया है। थुनाग में मलबे की चपेट में आकर एक निर्माणाधीन मकान के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। जबकि गोशाला ढह गई है। मवेशी बाल-बाल बचे हैं। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुनाग में बारिश के कारण मथुरा देवी पत्नी लाभ सिंह के निर्माणाधीन मकान और बुद्धिराम पुत्र मनी राम की गोशाला के पीछे से भारी भूस्खलन होने से भारी भारी नुकसान हुआ है। मथुरा देवी को करीब तीन लाख और बुद्धि राम की गोशाला को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गोशाला से समय रहते पशुओं को बाहर निकाल दिया गया था। इससे नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में लोनिवि बंद सड़कों को बहाल करने में जुटा है। सराजघाटी में लंबाथाच-शीलहिबागी-कलहनी और चियूनी -शैटाधार सड़कें अवरुद्ध रहीं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बलबीर ठाकुर ने बताया कि जेसीबी और मजदूर सड़क बहाली में जुटे हैं।
विज्ञापन