Himachal Weather: हिमाचल में 30 जुलाई तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसे बादल, जानें मौसम पूर्वानुमान
26 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने से लेकर 30 जुलाई तक की अवधि में 348 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। 26 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने से लेकर 30 जुलाई तक की अवधि में 348 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है लेकिन प्रदेश में अभी 224 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से सबसे कम 79, किन्नौर 49, ऊना 47, चंबा 45, हमीरपुर 41, सिरमौर 44, सोलन 43, बिलासपुर-कुल्लू 31, कांगड़ा 15, मंडी 17 और शिमला में 14 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। उधर, 1 से 30 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी कम बादल बरसे। इस अवधि में 247 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस वर्ष 30 जुलाई तक 177 मिलीमीटर बारिश ही हुई। कांगड़ा में सामान्य से एक और मंडी में दो फीसदी अधिक बारिश हुई। शेष दस जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 5 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
सोमवार रात को सराहन में 12.0, रोहड़ू 12.0, संगड़ाह 10.0, जोगिंद्रनगर 8.0, सैंज 6.5, मनाली 6.0, रामपुर 5.8, धर्मशाला 5.4 व गोहर में 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 18.8, कल्पा 16.5, धर्मशाला 21.4, ऊना 25.0, नाहन 24.3, मंडी 25.5, सोलन 20.7, मनाली 18.1, कांगड़ा 23.9, बिलासपुर 26.6, हमीरपुर 25.9 और चंबा में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान
शिमला 24.6
सुंदरनगर 32.3
भुंतर 33.5
धर्मशाला 28.8
ऊना 33.2
नाहन 29.9
सोलन 30.5
मनाली 26.2
कांगड़ा 33.8
मंडी 32.6
बिलासपुर 34.8
हमीरपुर 33.6
चंबा 34.8
भरमौर 31.4
धौलाकुआं 34.0
बरठीं 34.3
बजौरा 35.0