फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon again gained momentum, heavy rain in Shimla, 199 roads in the state blocked due to l

Himachal Weather: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, शिमला में झमाझम बारिश, भूस्खलन से राज्य में 200 सड़कें बाधित

Mon, 28 Jul 2025 02:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon again gained momentum, heavy rain in Shimla, 199 roads in the state blocked due to l
हिमाचल में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से राजधानी शिमला सहित राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही है। बीती रात को शाहपुर में 157.5, कांगड़ा 140.4, पालमपुर 71.4, धर्मशाला 53.3, जोगिंद्रनगर 46.0, सराहन 30.0, बीबीएमबी 27.2, मंडी 24.8, गुलेर 23.2, नयना देवी 22.6, नगरोटा सूरियां 19.8, ओलिंडा 18.2 व धौलाकुआं में 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



 

110 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित
आपदा के बाद से राज्य में भूस्खलन से सोमवार शाम तक 200 सड़कें बाधित रहीं। 62 बिजली ट्रांसफार्मर व 110 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 121 सड़कें व 39 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में अब तक 1,607 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 28 जुलाई तक 164 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 269 लोग घायल हुए हैं। 35 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 74 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,607 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,168 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,402 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,52,311.51 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन

इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों  के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  प्रदेश में 28 से 30 जुलाई के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 29 जुलाई को होगी। राज्य में 28 से 30 जुलाई तक अधिकांश स्थानों हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 29 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 से 31 जुलाई तक कुछ स्थानों पर  29 जुलाई 2025 को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 28, 30 जुलाई से 3 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed