फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Minimum temperature below 10 degrees Celsius at 28 locations, cold in Shimla, know forecast

Himachal Weather: अधिकांश क्षेत्रों में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, 24 नवंबर तक हिमाचल में साफ बना रहेगा मौसम

Tue, 18 Nov 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Nov 2025 11:44 AM IST
सार

 राज्य के 28 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Minimum temperature below 10 degrees Celsius at 28 locations, cold in Shimla, know forecast
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा पर सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच सुंदरनगर और बिलासपुर में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश के आठ स्थानों में न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ। इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ बना रहने के बावजूद धूप में भी तपिश कम हुई है। 24 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, ताबो में माइनस 1.4, केलांग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में भी रात का पारा काफी गिर गया है। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात को यह 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 6.0, भुंतर में 4.5, कल्पा में 2.6, धर्मशाला में 8.0, ऊना में 9.0, पालमपुर में 6.5, सोलन में 5.6, मनाली में 2.9, कांगड़ा में 8.7, मंडी में 7.8, बिलासपुर में 9.0, हमीरपुर में 6.9, जुब्बड़हट्टी में 9.4, कुफरी में 8.9, नारकंडा में 6.8, भरमाैर में 8.4, रिकांगपिओ में 4.7, सेऊबाग में 2.0, बरठीं में 7.3, समदो में 1.9, कसाैली में 9.9, सराहन में 5.2, देहरागोपीपुर में 9.0 और बजाैरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक शुष्क माैसम बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, हमीरपुर में 25.8, नाहन में 23.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 24.7, मंडी में 23.9, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 18.6, मनाली में 17.8 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed