फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Minimum mercury in Paonta Sahib Dhaulakuan higher than maximum temperature in Shimla, Keylan

Himachal Weather: शिमला, केलांग और कल्पा के अधिकतम तापमान से ज्यादा पांवटा साहिब-धौलाकुआं का न्यूनतम पारा

Thu, 09 May 2024 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2024 07:14 PM IST
सार

शिमला सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग और कल्पा के अधिकतम तापमान से ज्यादा मैदानी क्षेत्र पांवटा साहिब और धौलाकुआं का न्यूनतम पारा हो गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Minimum mercury in Paonta Sahib Dhaulakuan higher than maximum temperature in Shimla, Keylan
शिमला में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग और कल्पा के अधिकतम तापमान से ज्यादा मैदानी क्षेत्र पांवटा साहिब और धौलाकुआं का न्यूनतम पारा हो गया है। गुरुवार को शिमला, कल्पा और केलांग में अधिकतम पारा 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि बुधवार रात को पांवटा साहिब और धौलाकुआं में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस  दर्ज हुआ। मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने से दिन और रात के समय गर्मी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट बेअसर रहा। राजधानी शिमला सहित कुछ क्षेत्राें में हल्के बादल छाए रहने के साथ सिर्फ बूंदाबांदी हुई। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 15 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला में गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:00 बजे बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.9, कुकुमेसरी 5.1, कल्पा 9.0, मनाली 9.1, नारकंडा 11, सोलन 12.0, शिमला 13.8, भुंतर 17.0, धर्मशाला 19.9, ऊना 20.2, नाहन 20.5, कांगड़ा  23.2, मंडी 20.1, बिलासपुर20.9, हमीरपुर 19.8, चंबा 17.5, डलहौजी 15.3, धौलाकुआं 24.9 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 39.4
नेरी 38.4
बिलासपुर 35.9
बरठी 34.1
धौलाकुआं 33.7
कांगड़ा 33.4
मंडी 32.6
सुंदरनगर 32.6
भुंतर 31.2
हमीरपुर 30.7
चंबा 30.1
नाहन 30.2
धर्मशाला 29.0
सोलन 28.5
मनाली 25.4
शिमला 22.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed