फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: may change in Himachal, with rain and snowfall expected; Tabo records 7.0 degrees Celsius.

Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदल सकता है माैसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, ताबो का पारा -7.0 डिग्री दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 11:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 11:17 AM IST
सार

 राज्य में 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसय से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर तीन दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
Himachal Weather:  may change in Himachal, with rain and snowfall expected; Tabo records 7.0 degrees Celsius.
कुफरी में जमा पाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ताबो में पारा माइनस 7.0 डिग्री पहुंचा दर्ज किया गया है। राज्य में 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसय से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर तीन दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 3.2, भुंतर 1.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 7.0, ऊना 6.7, नाहन 12.7, पालमपुर 4.0, सोलन 3.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 5.3, मंडी 4.6, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 4.6, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुकुमसेरी -4.8, नारकंडा 5.6, सेऊबाग  0.5, बरठीं 3.3, कसाैली 8.4, सराहन 5.1, पांवटा साहिब 10.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.0 व नेरी में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 3 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन 4 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और 5 दिसंबर को मध्य और उच्च पहाड़ी कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। उधर, अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।   29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। ठंड बढ़ने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन

चूड़धार यात्रा पर इस दिन से लगेगी रोक
 चूड़धार यात्रा पर 1 दिसंबर से पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। यह प्रतिबंध अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान यदि कोई यात्रा पर जाता है तो उसके खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जन हित को देख कर प्रशासन ने कपाट बंद होने के बाद यह निर्णय लिया है। प्रतिबंध के बाद यदि कोई चूड़धार कर यात्रा पर निकला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खराब मौसम, बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण हर वर्ष की भांति 1 दिसंबर से आगामी अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए चूड़धार मंदिर बंद रहेगा। सर्दियों के दौरान इस क्षेत्र में भारी हिमपात, फिसलन भरी पगडंडियों और अत्यधिक ठंड के कारण चूड़धार मंदिर यात्रा मार्ग खतरनाक हो जाता है। इसके कारण दुर्घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती है।

कसोल में घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की मौत
मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक की पहचान इनेश निवासी हरियाणा के तौर पर हुई है। इनेश कुमार (28) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी 495 ए भीम दीपू वाली गली, बिघर रोड क्रांति नगर, वार्ड नंबर 13, फतेहाबाद ( हरियाणा) दो दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ कसोल घूमने आया था। सभी डुंखरा में एक एडवेंचर कैंप में रुके थे। 28 नवंबर की सुबह इनेश उठा तो अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया। उसके साथी उसे उपचार के लिए सीएचसी जरी में लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संंबंध में एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि प्रथम दृष्टया पर्यटक की मौत बीमारी के चलते होना प्रतीत हो रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed