Himachal Weather: राज्य में 184 सड़कें व 792 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित, मानसून में अब तक 91 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 91 पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला और हमीरपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। प्रदेश के मैदानी जिलों में धूप खिलने से मौसम में उमस बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। 14 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 184 सड़कें, 111 बिजली ट्रांसफार्मर और 792 जल आपूर्ति योजनाएं ठप रहीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 143 सड़कें, 107 बिजली ट्रांसफार्मर व 175 जल आपूर्ति स्कीमें बंद हैं। कांगड़ा जिला के धर्मशाला, नूरपुर व देहरा उपमंडल में 606 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।
मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 91 पहुंच गई है। 131 लोग घायल हुए हैं। 34 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। 1584 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें दुकानें भी शामिल हैं। 880 से गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। 885 मवेशियों की माैत हुई है। कुल नुकसान का आंकड़ा 749 करोड़ रुपये के पार चला गया है। इसमें से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में ही हुआ है। मानसून सीजन में अब तक 36 लोगों की सड़क हादसों में जान गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार 12 और 13 जुलाई को कुछ स्थानों पर और 14 से 17 जुलाई तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, वीरवार रात को मुरारी देवी में 68.2, बग्गी में 49.6, पंडोह में 45.0, सलापड़ में 42.1, बिलासपुर में 40.2, सुंदरनगर में 38.5, घाघस में 38.0, मंडी में 35.8 और जुब्बड़हट्टी में 34.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.