फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Many districts of Himachal are in the grip of cold wave, orange-yellow alert for four days

Himachal Weather: हिमाचल के कई जिले शीतलहर की चपेट में, चार दिनों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट

Wed, 18 Dec 2024 02:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले छह दिनों तक निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Many districts of Himachal are in the grip of cold wave, orange-yellow alert for four days
तापमान शून्य से नीचे, जम गया झरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले छह दिनों तक निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, हमीरपुर, मंडी और सुंदरनगर में शीतलहर दर्ज की गई है। विभाग ने 19 से 22 दिसंबर के दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा कांगड़ा व मंडी जिले के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चलने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है।  उधर, राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में व तीन स्थानों पर शून्य में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में अगले सात दिनों तक  मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, चंबा व लाहाैल-स्पीति व कुल्लू जिले के उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य भागों  में 24 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 0.1, भुंतर -1.9, कल्पा -1.4, धर्मशाला 4.4, ऊना 1.4, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, मनाली 1.2, कांगड़ा 2.6, मंडी 0.6, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 1.7, चंबा 2.3, जुब्बड़हट्टी 6.2, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी -5.3, नारकंडा 3.6, भरमाैर 3.7, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग -1.2, धाैलाकुआं 4.7, बरठीं 0.9, समदो -5.0, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 5.1, ताबो -7.4 व बजाैरा में -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed