फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light snowfall on the peaks of Kullu-Lahaul, cold wave increased; Know the forecast till 9 D

Himachal Weather: कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी; जानें 9 दिसंबर तक का पूर्वानुमान

Tue, 03 Dec 2024 03:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मंगलवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट बदली है और ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी शुरू हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Light snowfall on the peaks of Kullu-Lahaul, cold wave increased; Know the forecast till 9 D
कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर सरचु में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। लाहौल घाटी में रात का तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। इससे झरनों, नदी-नालों के साथ अब नल भी जमने लगे हैं। चोटियों पर गिर रही बर्फ से कुल्लू घाटी भी ठंड की चपेट में आ गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद
रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, उदयपुर की ऊंची चोटियां भी सफेद हो गई हैं। लाहौल में शीतलहर के प्रकोप से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि, शिमला व अन्य क्षेत्रों में माैसम साफ बना हुआ है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 4 से 7 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 8 व 9 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का का पूर्वानुमान है। 

इस दिन फिर बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 4 से 7 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 8 व 9 दिसंबर को लाहाैल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नाैर, मंडी व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 4.6, भूंतर 3.0, कल्पा -1.0, धर्मशाला 9.0, ऊना 6.6, नाहन 9.4, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 3.3, कांगड़ा 6.7, मंडी 5.5, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुकुमसेरी -6.4, भरमाैर 5.1, सेऊबाग 3.0, धाैलाकुआं 7.4, बरठीं 3.9, समदो -3.2 व सराहन में  6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed