फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Life disrupted due to snowfall in Lahaul-Spiti, alert of thunderstorm and hailstorm in many

Himachal Weather: लाहौल घाटी में बर्फबारी, चंबा में भूस्खलन से हाईवे नौ घंटे ठप, मलबे में दबी कार, पुलिया बही

Mon, 21 Apr 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 01:04 PM IST
सार

ताजा बर्फबारी से पूरी घाटी बर्फ की सफेर चादर में लिपट गई है। सड़कों पर भी बर्फ बिछने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Life disrupted due to snowfall in Lahaul-Spiti, alert of thunderstorm and hailstorm in many
लाहाैल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में मौसम खराब रहने के अलर्ट के बीच सोमवार को भी लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा में भूस्खलन होने से हाईवे नौ घंटे ठप रहा। मलबे में एक कार दब गई और एक पुलिया बह गई। रोहतांग, कुंजम दर्रा, बारालाचा समेत अन्य चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। कुल्लू-मनाली में आठ डिग्री तक तापमान गिरा है। राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर को बादल झमाझम बरसे। कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में ओलावृष्टि, शाहपुर, रैत, ज्वालामुखी और ऊना में बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन


हिमाचल में पांच दिनों से बिगड़े मौसम ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। चंबा में भूस्खलन से किलाड़-कुल्लू मनाली हाईवे नौ घंटे बंद रहा। चुराह के कुलयाड़ा नाला में भी भूस्खलन से नौ भेड़-बकरियां मलबे में दब गईं। भांदल में कार मलबे की चपेट में आ गई। किहार से लंगेरा-भांदल को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया पानी के तेज प्रवाह में बह गई। चंबा जिले में 101 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से 505 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। मंडी के जोगिंद्रनगर में अंधड़ से घरों की छतें उड़ने से नुकसान हुआ है। जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।
विज्ञापन


हमीरपुर में सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल भीग गई है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। ऊना में सुबह 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, किसान गेहूं की फसल को नहीं काट पाए। जिन्होंने गेहूं की कटाई की है, उनकी फसल खेतों में भीगने से खराब हो गई है। शिमला में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बारिश हुई। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, कल्पा में 2.8, धर्मशाला में 13.9, ऊना में 18.0, नाहन में 18.1, केलांग में 0.1, सोलन में 15.5, मनाली में 7.5, कांगड़ा में 19.5, मंडी में 17.7, बिलासपुर में 18.5, हमीरपुर में 18.3, चंबा में 13.2, कुकुमसेरी में 0.6, नारकंडा में 5.0, रिकांगपिओ में 5.5, बरठीं में 17.3, कसाैली में 19.7, पांवटा साहिब में 26.0 और ताबो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई ताजा बर्फबारी से पूरी घाटी बर्फ की सफेर चादर में लिपट गई है। सड़कों पर भी बर्फ बिछने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से घाटी में बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा है। उधर, राज्य के कई अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है।

बंगाणा क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढ़ी
वहीं जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश तथा हल्की ओलावृष्टि होने पर किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान इस समय गेहूं की फसल को समेटने में लगे हुए हैं, लेकिन मौसम की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेतों में रखी हुई है। यदि इसी तरह से लगातार बारिश होती रही तो फसल खेतों में ही खराब हो जाएगी। स्कूली बच्चों को भी हल्की बारिश में स्कूल पहुंचना पड़ा।

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिले के लिए अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट है। 22 और 24 से 27 अप्रैल के बीच ऊंचे पहाड़ी और आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आएगा। 

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान पूह में 48.2, सलूणी 40.4, कोठी 35.4, कल्पा 34.8, सांगला 31.6, रिकांगपिओ 27.5, बिलासपुर 20.2, मूरंग 20.0, घाघस 18.8, अघार 18.2, मनाली 18.0, रामपुर 15.2, रोहड़ू और सराहन 15.0, करसोग 14.1, नारकंडा और स्लापड़ 13.5, निचार 12.4, नयनादेवी 12.2, बैजनाथ 11.0 व मालरांव में 10.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, सुंदरनगर 16.0, भुंतर 13.0, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.9, ऊना 18.0, नाहन 18.1, केलांग 0.1, पालमपुर 15.0, सोलन 15.5, मनाली 7.5, कांगड़ा 19.5, मंडी 17.7, बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 18.3, चंबा 13.2, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 0.6, नारकंडा 5.0, रिकांगपिओ 5.5, सेऊबाग 10.0, बरठीं 17.3, कसाैली 19.7, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 9.7, ताबो 1.6 व बजाैरा में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed