Himachal Landslide: लगातार बारिश से कई जगह भूस्खलन, पानी में बही गाड़ियां; वीडियो में देखें मौसम की मार
भूस्खलन होने से कुल्लू-मनाली वामतट छरूडू के पास बंद हो गया है। वहीं दूसरी तरफ हजारों विद्यार्थी भारी बारिश के बीच परीक्षा देने पहुंचे। बारिश की वजह से यहां पर जनजीवन प्रभावित हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कुल्लू और लाहौल में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला कुल्लू में दो दिनों से बारिश का कहर जारी है। खासकर रात से मूसलाधार बारिश होने से ब्यास नदी के साथ सरवरी खड्ड का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। छरूडू के पास भूस्खलन होने से कुल्लू-मनाली वामतट बंद हो गया है। भुंतर मणिकर्ण सड़क में जगह जगह भूस्खलन हुआ है। बर्फबारी और बारिश से जिला में कई सड़कों के साथ कई क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है।
भारी बारिश के बीच शनिवार को हजारों विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा के साथ लगते हनुमानी बाग और खोरीरोपा में सरवरी खड्ड का पानी पार्किंग और फुब्टपाथ पर बह रहा है। पार्किंग में निजी स्कूल बस के साथ दस से 15 छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। वहीं, हनुमानी बाग तथा खोरीरोपा होकर ढालपुर पहुंचने वाले दोनों पैदल रास्ते भी बंद हो गए हैं।
ढालपुर पहुंचने के लिए राहगीरों को कुल्लू बस अड्डा से होते हुए वाया लोअर ढालपुर आना पड़ रहा है। कुल्लू-मनाली हाईवे पर भी रामशिला से कुल्लू की ओर आने वाली लाइन पर बारिश का पानी भर गया है। हाईवे आधा किलोमीटर में तालाब बना हुआ है। साथ ही सालो पुराना मलबा भी यहां से हटाया नहीं गया है।
चंबा में जमकर बरसात
जिला में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाना आरंभ कर दिया है। शनिवार सुबह 10:00 बजे सुंडला-बनीखेत मार्ग पर सलंदरी पुल के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। गनीमत, ये रही कि यकायक दरकी पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन की जद में कोई राहगीर या वाहन चालक नहीं आया। अन्यथा बडी दुर्घटना हो सकती थी।
पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे चौहडा डैम में गिरते भी नजर आए। खैर, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने का कार्य आरंभ करवाया। विभागीय मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:00 बजे यातायात को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा कर लोगों को राहत दी।
मनाली लेह मार्ग पर नेहरुकुण्ड में हिमस्खलन, कुछ वाहन आये चपेट में
मनाली लेह मार्ग पर नेहरुकुण्ड के समीप भारी मात्रा में हिमस्खलन हुआ है। इसके कारण सड़क किनारे पार्क कर रखी कुछ गाड़ियां बर्फ में दब गई है। हालांकि, फिलहाल जानी नुकसान की कोई सूचना नही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
किन्नौर में स्कूल बंद
किन्नौर में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं जारी रहेंगी।