फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather is clear for four days, along with the day the temperature of the night also started rising

हिमाचल: चार दिनों तक मौसम साफ, दिन के साथ अब रात का भी चढ़ने लगा प्रदेश में पारा

Mon, 14 Mar 2022 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 07:44 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal weather is clear for four days, along with the day the temperature of the night also started rising
सुहावने मौसम के बीच शिमला में घुड़सवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिन के साथ अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। रविवार रात को धर्मशाला में सबसे अधिक 15.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली। 18 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.6, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.4, भुंतर में 30.5, सुंदरनगर में 30.4, सोलन-कांगड़ा में 30.0, नाहन में 29.2, धर्मशाला में 29.0, चंबा में 28.8, शिमला में 24.0, कल्पा में 21.9, डलहौजी में 19.0 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 15.2, पांवटा साहिब में 14.7, बिलासपुर में 14.0, कांगड़ा में 13.7, ऊना में 13.6, हमीरपुर में 13.3, शिमला में 12.6, कल्पा में 7.0, मनाली में 5.4 और केलांग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


कई घंटे बाद तिंदी-किलाड़ मार्ग बहाल
वहीं, हर तीसरे दिन यातायात के लिए अवरुद्ध होने वाला उदयपुर-तिंदी-किलाड़ मार्ग सोमवार को भी घंटो तक बंद रहा। रविवार रात को इस मार्ग के बीच पड़ने वाले कूडनाला नाक जगह पर हिमखंड गिरने से स्टेट हाईवे 26 बंद हो गया था। पुलिस चौकी तिंदी ने हादसे की सूचना बीआरओ को दी और मौके पर पहुंचकर बीआरओ के जवानों ने मशीनरी से हिमखंड को हटाया। उदयपुर से आगे तिंदी के आसपास मार्ग कडूनाला तथा रोहली के पास लगातार हिमखंड गिरने और भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो रहा है। सोमवार को भी इस मार्ग पर सफर करने वाले पांगी, किलाड़ के लोगों को घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद बीआरओ ने भी कड़ी मशक्कत के बाद हिमस्खलन को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि यह मार्ग हिमखंड और भूस्खलन के लिए खतरनाक है। सोमवार दोपहर बाद बीआरओ ने मार्ग को खोल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed