फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd rainfall forecast in isolated parts of high hills from this day

Himachal Weather: हिमाचल के उच्च पर्वतीय भागों में इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, जानें पूर्वानुमान

Fri, 11 Oct 2024 02:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 02:34 PM IST
सार

प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd rainfall forecast in isolated parts of high hills from this day
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा। 17 अक्तूबर को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 11 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 94 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान अधिकतर जिलों में बारिश हुई ही नहीं। 11.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.7  मिलीमीटर बारिश ही हुई। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 10.0, कल्पा 4.5, धर्मशाला 14.9, ऊना 13.8, नाहन 17.7, केलांग 2.7, पालमपुर 12.5, सोलन 11.6, मनाली 8.4, कांगड़ा 13.4, मंडी 13.9, बिलासपुर 15.2, चंबा 13.3, कुकुमसेरी 2.1, सेऊबाग 11.0, समदो 5.6, कसाैली 15.6, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 16.0, मशोबरा 12.1, पांवटा साहिब 20.0 व सैंज 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed